फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तालाब में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी। गांव के ही बुद्धन तालाब में युवक का शव उतराता हुआ मिला। चाचा की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सोनरही गांव निवासी अजय निषाद (20) का शव रविवार को दोपहर गांव स्थित बुद्धन तालाब में उतराता मिला। चाचा रामनरेश ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने गोताखोरों की मदद से तालाब से शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

फील्ड यूनिट से जांच कराई। चाचा ने बताया कि घर में अजय की पत्नी रोशनी है। एक पुत्र व एक पुत्री है। मां राजकुमारी है। चाचा ने हत्या की आशंका जताई है। थाना इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि शव का दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी परिजनों की ओर से कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें