फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दवा कराने आए मजदूर का शव मिला

Thu, 09 Nov 2023 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दवा कराने बांदा आए मजदूर का शव नवाबी जामा मसजिद के बाहर नाली के पास पड़ा मिला। परिजनों ने बीमारी के चलते मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन




गिरवां थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव निवासी चुनबाद (46) का शव शहर कोतवाली क्षेत्र के नवाबी जामा मसजिद के बाहर बनी नाली के पास मिला मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। छोटे भाई जुगला ने बताया कि बुधवार को दोपहर चुनबाद अपनी पत्नी रुकमणि के साथ गिरवां में आर्यावर्त बैंक से दवा इलाज के लिए पैसा निकालने गया था।
विज्ञापन


वहां से उसने पत्नी को गांव भेज दिया था। खुद पांच हजार रुपये जेब में डालकर बांदा आया था। उसे सीने के दर्द की शिकायत थी। उसने आशंका जताई है कि अचानक अटैक पड़ने से उसकी मौत हुई है। मृतक के दो पुत्रियां तीन पुत्र हैं। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि शव के पास से पांच हजार रुपये मिले थे। वह उन्हें सौंप दिए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें