फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल के बंद कमरे में किसान का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के मलेहरा निवादा गांव में खेत में स्थित ट्यूबवेल के बंद कमरे में किसान का शव बरामद हुआ। कई दिन पूर्व हुई मौत का पता तब चला जब आसपास दुर्गंध फैली। पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गांव में घर से कुछ दूर स्थित ट्यूबवेल के पक्के कमरे में शुक्रवार को सुबह जयप्रकाश उर्फ लाला तिवारी (50) पुत्र नत्थू का शव दीवार तोड़कर बरामद किया। कमरा अंदर से बंद था। वह मृत अवस्था में अंदर तख्त पर मिला। नजदीक में रखे तसले में खून भरा हुआ था। पास में ही बाटी-चोखा बनाया गया था।
मृतक के बड़े भाई ओमप्रकाश ने बताया कि जयप्रकाश पहली मार्च से लापता था। बहन शांति देवी ने इस बीच आसपास और रिश्तेदारों के यहां पता करवाया, लेकिन कोई खबर नहीं मिली। शुक्रवार को बड़ा भाई ओमप्रकाश ट्यूबवेल की तरफ गया तो बंद कमरे से दुर्गंध आई।
विज्ञापन

इस पर पुलिस को सूचना दी। क्षेत्राधिकारी रोहित यादव और गिरवां थाना इंसपेक्टर शशि कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक और डॉग स्क्वॉयड टीम भी बुलाई गई। बड़े भाई ओमप्रकाश ने बताया कि 29 फरवरी को उसने वहां जय प्रकाश के साथ बाटी-चोखा बनाया था।
उसी के बाद से जयप्रकाश घर नहीं आया। उसकी पत्नी और दो बच्चे इलाहाबाद में रहते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी एसएस मीणा और अपर एसपी एलबीके पाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें