जसपुरा। स्कूटी की टक्कर से घायल हुए युवक की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
कस्बा निवासी बलराम प्रजापति (45 रविवार को सुबह अपना बटाई का खेत देखने जा रहा था। गौरीकला रोड पर दयाराम सोनकर के मकान के सामने पीछे से कस्बा निवासी स्कूटी सवार प्रेम उर्फ बाबू वर्मा ने पीछे से बलराम प्रजापति को टक्कर मार दी।
पड़ोसियों ने उसे सीएचसी जसपुरा पहुंचाया। जसपुरा से जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान बुधवार को बलराम प्रजापति ने कानपुर में दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम कानपुर में कराया गया है। मृतक के तीन पुत्र तीन पुत्री हैं। पत्नी गोल्ही देवी है।वह राजमिस्त्री का काम करता था। (संवाद)