बांदा। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में तिंदवारी व जसपुरा
ब्लाक में डीडीसी व बीडीसी के लिए 297 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। शुक्रवार
को अवकाश के बाद शनिवार को अंतिम दिन नामांकन किए जाएंगे।
कलेक्ट्रेट
स्थित सभागार में गुरुवार को डीडीसी के वार्ड-8 से वार्ड 13 तक के लिए
नामांकन पत्र दाखिल किए गए। बबेरू व तिंदवारी ब्लाक से जुड़े वार्ड-8
(बबेरू पंचम) में 10, वार्ड-9 (तिंदवारी प्रथम) में 6 और वार्ड-10 व 11
(तिंदवारी द्वितीय व तृतीय) में 5-5 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।
पूर्व
डीडीसी दीपा सिंह गौर (पत्नी अशोक सिंह गौर) ने भी वार्ड 10 से नामांकन
कराया है। वार्ड-12 (जसपुरा प्रथम) में 7 और वार्ड-13 (जसपुरा द्वितीय) में
6 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड-11 (तिंदवारी तृतीय) में
बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव की पत्नी रमा यादव ने पर्चा भरा।
इसके
अलावा खप्टिहाकलां गांव की राधा पत्नी मूलचंद्र राजेश्वरी पत्नी रामदास व
माधुरी पत्नी राजेंद्र कुमार और निर्मला निषाद पत्नी प्रभु दयाल (रेहुंटा)
ने नामांकन कराया। उधर, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए तिंदवारी ब्लाक में 9
काउंटरों में 89 वार्डों के लिए 206 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
जसपुरा
ब्लाक में छह काउंटरों में 53 बीडीसी वार्डों के लिए 52 प्रत्याशियों ने
नामांकन कराया। आरओ सत्यप्रकाश (जसपुरा) और ओपी मौर्य (तिंदवारी) ने बताया
कि तीन अक्तूबर को अंतिम दिन नामांकन जमा किए जाएंगे।