फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: विदाई में बेटियों को मिलेगी ड्राई फ्रूट्स और लड्डू की टोकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में अब कन्या और वर पक्ष को विदाई के दौरान ड्राई फ्रूट्स व पांच किलो लड्डू से भरी टोकरी उपहार में दी जाएगी। इसके अलावा नाश्ता व खाने का मेन्यू भी बदला गया है। कन्या और वर पक्ष के 10-10 लोगों को खाने में पनीर, खीर, चिप्स व हलुआ व ठंडा पेय मिलेगा।
विज्ञापन


सरकार ने हाल ही में सामूहिक विवाह के नियमों में बदलाव और बजट में बढ़ोतरी की है। अब तीन लाख वार्षिक आय वाले भी सामूहिक विवाह में आवेदन कर सकेंगे। सरकार हर जोड़े की शादी का खर्च 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दिया है। कन्या के खाते में अब 60 हजार की राशि भेजी जाएगी। अब नाश्ते में केला, समोसा, बर्फी, चिप्स, पानी की बोतल, ठंडा पेय आदि दिया जाएगा। खाने में दाल, चावल, रोटी, सूखी सब्जी, पूडी, कचौडी, मिक्स वेज, पनीर की सब्जी, सलाद, रसगुल्ला, चाऊमीन, खीर व हलुआ दिया जाएगा।
इसके अलावा 25 हजार की सामग्री मेें पांच साड़ियां, ब्राइडल लहंगा, कढ़ाई युक्त दो साड़ियां, प्रेशर कुकर, डिनर सेट, ट्राॅली बैग, चांदी की पायल, बिछुआ, सीलिंग फैन, दीवार घड़ी, आयरन प्रेस, दो गद्दे, मच्छरदानी, रसोई गैस दी जाएगी। विदाई के समय ड्राई फ्रूड की टोकरी में 250 ग्राम अखरोट, 500 ग्राम बादाम, 250 ग्राम मखाना, 500 ग्राम किशमिश व एक सूखा नारियल दिया जाएगा।
विज्ञापन

दान भी ले सकता है विभाग
सरकार ने सामूहिक विवाह समारोह में दान देने और लेने का भी रास्ता खोल दिया है। सामूहिक विवाह के आयोजन में कोई दान देना चाहता है तो दे सकता है। समाज कल्याण विभाग यह अलग रजिस्टर में दर्ज करेगा। सामूहिक विवाह में दिव्यांग, विधवा, निराश्रित कन्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी। पिछले वर्ष सामूहिक विवाह के दौरान 661 कन्याओं के विवाह कराए गए थे। इस बार विभाग करीब एक हजार कन्याओं के विवाह कराने की तैयारी कर रहा है।
वर्जन-

-सामूहिक विवाह योजना में नया आदेश शासन ने जारी कर दिया है। आय के साथ कन्या के विवाह का बजट भी बढ़ाया गया है। नाश्ता व खाने का मेन्यू जारी किया गया है। विदाई के समय कन्या व वर पक्ष को ड्राई फ्रूट्स व लड्डू की टोकरी उपहार स्वरूप दी जाएगी। -अभिषेक अवस्थी, जिला समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें