फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बराबरी पर छूटी झांसी के अंकित और इटावा के गुड्डू की कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुरा। गौरीकला ग्राम प्रधान रामसजीवन यादव के नेतृत्व में ग्राम पंचायत गौरीकला में विराट दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में दूरदराज से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन में झांसी के पहलवान अंकित सिंह और इटावा के गुड्डू पहलवान के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। इसके साथ ही कुसमरा, हमीरपुर के पहलवान हुकुम सिंह और टेढ़ा के पहलवानों ने भी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कई विशिष्ट अतिथियों ने भी शिरकत की, जिनमें प्रमुख रूप से पाथा के दीन सिंह, प्रमोद निषाद (बरेहटा), पंकज शिवहरे, राजकिशोर दुबे, राजाभैया शुक्ला और पप्पू शुक्ला शामिल थे। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग और दर्शक इस आयोजन का हिस्सा बने, जिससे पूरा क्षेत्र एक उत्सव के माहौल में डूबा रहा। इसके साथ ही ग्राम पंचायत गौरीकलां में मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया, वहां लोगों ने जमकर खरीदारी की और मनोरंजन का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें