फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बड़ोखर के शिवमंगल ने हरियाणा के धीरज को दी पटकनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। तहसील की ग्राम पंचायत हस्तम में विशाल मेले और दंगल का आयोजन हुआ। दंगल का शुभारंभ ग्राम प्रधान मनोज निगम, भाजपा युवा नेता हरिओम शर्मा ने पहलवानों के हाथ मिलवाए।
विज्ञापन

इसमें बांदा, चित्रकूट, झांसी, महोबा, मेरठ, इटावा, सहित आदि जनपदों के पहलवानो ने कुश्ती लड़कर अपने-अपने दांव पेंच दिखाए। ग्राम प्रधान ने बताया कि आयोजित हुए दंगल प्रतियोगिता में 20 पहलवानों के बीच कुश्ती हुई। सबसे पहली कुश्ती पहलवान शिवमंगल (बड़ोखर) और धीरज (हरियाणा) के बीच में हुई, जिसमें बड़ोखर के पहलवान शिवमंगल ने बाजी मारी।
दूसरी कुश्ती मेरठ के पहलवान आशीष कुमार और सैफई (इटावा) के पहलवान राहुल सिंह के बीच में हुई, इसमें मेरठ के पहलवान आशीष कुमार ने जीत दर्ज की। ग्राम प्रधान मनोज निगम सहित हरिओम शर्मा ने सभी विजेता पहलवानों को पुरस्कार, शील्ड, मेडल देकर सम्मानित किया। बिसंडा थाने के एसआई विकास नेहरा, ग्राम प्रधान अधरौरी योगेश कुमार, अखिलेश तिवारी, जयचंद्र सिंह, ईश्वरी उपाध्याय, लवकुश खेंगर, विकास गुप्ता, सियाराम प्रजापति सहित सहित ग्रामीण मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें