बांदा। कालूकुआं स्थित मन्नत वाली मां महाकाली तापसी आश्रम के सामने डांडिया गरबा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ अजय कुमार पांडेय और विशिष्ट अतिथि सीओ सदर प्रतिज्ञा सिंह ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
शुरुआत मां काली की प्रतिमा का पूजन-अर्चन और आरती के साथ हुई। प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक डांडिया और गरबा प्रस्तुतियां दीं।
आयोजन स्थल पर भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक उत्साह का माहौल रहा। समिति अध्यक्ष सुखबीर सिंह, उपाध्यक्ष अजीत सिंह, प्रायोजक हिमांशु गुप्ता, डॉ. अनन्या सिंह और अखंड प्रताप सिंह मौजूद रहे। नृत्य निर्देशन में रिचा रैकवार, कोमल और पुष्पक का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन संजय काकोनिया ने किया।