फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांडिया और गरबा नृत्य की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में शुक्रवार की रात नवरात्र पर महेश्वरी देवी मंदिर में जवारा, डांडिया और गरबा नृत्य हुआ। उद्घाटन महिला थानाध्यक्ष रचना राजपूत व डा. चंद्रिका प्रसाद ने पूजा-अर्चना से किया। श्रद्धा निगम के निर्देशन में नवोदित छात्राओं ने जवारा व डांडिया और गणेश नृत्य पेश किया और देवी गीत गाए।
विज्ञापन

अर्जित पालीवाल, श्लोक राज, शिवानी वर्मा, नैंसी शुक्ला, प्रज्ञा गुप्ता, एस दीपेंद्र, ऋषभ गुप्ता व रूचिता ठाकुर ने भजन सुनाए। टीवी कलाकार रविश मूलचंदानी को सम्मानित किया गया। व्यापारी नेता मनोज जैन, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, अमित सेठ भोलू, जेपी यादव, अरूणा दमेले, मीरा दमेले, योगगुरु प्रकाश साहू, सुनील कुमार खरे, तरुण खरे, दीनदयाल सोनी, संगीताचार्य डीडी रूयालिया, आकांक्षा बरनवाल, अनुराग चंदेरिया, अंजू दमेले, रानी दमेले आदि मौजूद रही।
उधर, नवरात्र की पंचमी को एसएस डांस अकादमी ने मां महेश्वरी की महाआरती व डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। संयोजिका शोभना श्रीवास्तव, शक्ति श्रीवास्तव, शांभवी, मीना, शिखा सिंह, नेहा सिंह, ज्योति सिंह, बबली, गौरी, अर्चना, चंचल, प्रियंका, प्राची, लवी, स्वप्निल समेत मंदिर के रिसीवर दयाराम गुप्ता, मयंक कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें