अनुसूचित जाति के बीएड छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और फीस प्रतिपूर्ति नहीं मिल रही। इनमें से कई स्नातकों की पढ़ाई पर ब्रेक लगने का खतरा मंडराने लाग है। विद्यालय और समाज कल्याण विभाग एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं।
शनिवार को डॉ.भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय, गिरवां के छात्र-छात्राअेां ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि उन्हें फीस प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति ने मिल रही है। आर्थिक तंगहाली का शिकंजा कसता जा रहा है। ऐसे में उनकी पढ़ाई बाधित हो सकती है। समाज कल्याण अधिकारी ने यह कहकर टरका दिया कि स्टूडेंट्स के आवेदन में त्रुटियां हैं।
महाविद्यालय का कहना है कि समाज कल्याण विभाग जाने। इन दोनों के बीच छात्र-छात्राएं फुटबाल बन गए हैं। ज्ञापन देने वाले छात्र-छात्राओं में रवि कुमार, प्रेमलता, अभिलाष श्रीवास, अंजना देवी, अरुण कुमार, मीरा देवी, रामलली, अंजली, निशी वर्मा और सत्येंद्र कुमार शामिल हैं।
इसी तरह अन्य महाविद्यालयों के बीएड दलित छात्र-छात्राओं को भी छात्रवृत्ति और फीस प्रतिपूर्ति का लाभ नहीं मिल रहा है।