फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान के बाद भी घर नहीं पहुंच रहा सिलिंडर

Wed, 08 Apr 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 20 पुराने आरटीओ कार्यालय के पास सिलिंडर के लिए लगी लाइन। संवाद
विज्ञापन
बांदा। ऑनलाइन गैस सिलिंडर बुक कराया, उसका ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया। फिर भी उपभोक्ता के घर सिलिंडर नहीं पहुंचा। अब ऐसे केस भी निकलने शुरू हो गए हैं। विभाग का कहना है कि बुकिंग के 10-12 दिन के अंदर ऑनलाइन भुगतान करने वालों के घर सिलिंडर पहुंच रहा है, लेकिन उपभोक्ता की मानें तो उन्हें एजेंसी के डिलीवरी प्वाइंट में जाकर सिलिंडर लेना पड़ रहा है। मंगलवार को डिलीवरी प्वाइंटों पर उपभोक्ताओं की सिलिंडर लिए लाइन लगी मिली। वहीं बताया जा रहा है कि पोर्टल में ऑनलाइन भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या तकरीबन 500 के करीब हैं।
विज्ञापन




जिले में 41 गैस एजेंसियां संचालित हैं। जिले में चार लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से कुछ ऐसे भी उपभोक्ता हैं जिन्होंने ऑनलाइन घरेलू गैस सिलिंडर बुक कराया, उसका ऑनलाइन कंपनी के खाते में भुगतान भी कर दिया लेकिन उन्हें सिलिंडर नहीं मिला। गैस बुक कराए करीब 10 से 12 दिन बीत चुके। ऐसे कई उपभोक्ता मर्दन नाका मोहल्ला निवासी साबिर, छोटी बाजार निवासी रमेशचंद्र व जरैली कोठी निवासी वीरेंद्र सिंह ने ऑनलाइन सिलिंडर बुक कराया था। उसका ऑनलाइन कंपनी को भुगतान भी कर दिया लेकिन उनकी होम डिलीवरी नहीं हुई।



इनमें से रमेशचंद्र और वीरेंद्र को डिलीवरी प्वाइंट में आकर सिलिंडर लेना पड़ा। जबकि साबिर अभी इंतजार में हैं कि उनके घर सिलिंडर पहुंचेगा। डिलीवरी प्वाइंट पुराने आरटीओ कार्यालय के पास और पंडित जेए कॉलेज खेल मैदान में मंगलवार को सिलिंडर लेने वालों की लाइन लगी रही। आराधना गैस एजेंसी में दो गाड़ी 720 सिलिंडर व शर्मिला गैस एजेंसी डिलीवरी प्वाइंट पर 100 सिलिंडर की खेप आई थी। दोनों जगह उपभोक्ताओं की लाइन लगी रही।
विज्ञापन




सिलिंडर डिलीवरी का रोस्टर है। रोस्टर के हिसाब से सिलिंडर दिए जा रहे हैं। ऑनलाइन भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को वर्तमान में होम डिलीवरी करने में 10 से 12 दिन का समय लग रहा है। सभी उपभोक्ताओं को सिलिंडर पहुंचाया जा रहा है।



क्यामुद्दीन अंसारी



जिला पूर्ति अधिकारी, बांदा।



-



बांदा में गहराया गैस संकट, 28 हजार बुकिंग लंबित







बांदा। घरेलू एलपीजी गैस आपूर्ति का गंभीर संकट बना हुआ है, जिसके कारण लगभग 28 हजार सिलिंडरों की बुकिंग लंबित है। यह संकट मांग और आपूर्ति के बड़े असंतुलन, कानपुर स्थित संयंत्र से आपूर्ति में देरी और उज्ज्वला योजना के तहत 2.46 लाख सक्रिय कनेक्शनों से बढ़ी मांग के कारण गहराया है। अप्रैल की शुरुआत में लंबित बुकिंग 30943 तक पहुंच गई थी, जिसमें इंडेन एजेंसियों की 29 हजार से अधिक बुकिंग थीं। डिलीवरी ऑथराइजेशन कोड (डीएसी) प्रक्रिया में देरी भी उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा रही है, जिससे सिलिंडर मिलने में एक हफ्ते से 10 दिन लग रहे हैं।

फोटो- 20 पुराने आरटीओ कार्यालय के पास सिलिंडर के लिए लगी लाइन। संवाद

फोटो- 20 पुराने आरटीओ कार्यालय के पास सिलिंडर के लिए लगी लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें