फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। मजदूरी कर साइकिल से गांव जा रहे मजदूर को हाईवे पर पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रयागराज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र के मटियारा मजरा कोंपा निवासी राजेंद्र निषाद उर्फ कंजा शुक्रवार की शाम साइकिल से अपने गांव जा रहा था। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अहिरी गांव के पास पीछे से आ रहे पिकअप ने टक्कर मार दी।
हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ मेंं भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां उसने प्रयागराज में दम तोड़ दिया। मां कौशिलिया व पत्नी बेंदिया देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें