फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किसान ने घर में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। किसान ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन कारण नहीं बता पा रहे हैं। घटना के समय पत्नी खाना बना रही थी। तभी उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजली खेड़ा मोहल्ला निवासी जितेंद्र उर्फ छोटू (34) ने शनिवार की रात 10 बजे कमरा बंद कर साड़ी से पंखे में फंदा लगा लिया। घटना के समय पत्नी रोशनी खाना बना रही थी। काफी देर तक बाहर न निकलने पर उसने दरवाजा खटखटाया। कोई आवाज न होने पर उसने पड़ोसियों और परिजनों को बुलाया। पुलिस ने दरवाजा खोलकर उसे बाहर निकाला। मौसरे भाई मनोज ने बताया कि एक पुत्री है। दो भाइयों में छोटा था। ट्रैक्टर चलवाकर और बलकट में खेती लेकर कृषि कार्य करता था। कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। परिजन ठोस वजह नहीं बता पा रहे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें