फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिगूफा छोड़ने का काम करती है वर्तमान सरकार : नसीमुद्दीन

Wed, 29 Oct 2025 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो 09 - नसीमुद्दीन सिद्दीकी। संवाद
विज्ञापन
बांदा। वर्तमान सरकार कोई न कोई नया शिगूफा छोड़ती है। कभी सीएए तो कभी एनआरसी और कभी पुलवामा तो कभी सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर अपनी वाहवाही करती है। यह बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहीं।
विज्ञापन

बांदा में मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि भाजपा एवं चुनाव आयोग की मिलीभगत से अनेक प्रकार की धांधलियां की जा रही है। अनेक मतदाताओं को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। जबकि राहुल गांधी ने अनेक ऐसे सबूत देश के सामने आयोग के समक्ष रखें। आयोग ने भाजपा के इशारे पर देशवासियों से झूठ बोला और बिहार चुनाव में करीब 65 लाख मतदाताओं के नाम काटे दिए। इसी प्रकार का अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है।
मतदाता जागरूक होकर अपने अधिकारों की रक्षा स्वयं करें अन्यथा एक समय वह आएगा कि उनको वोट देने का अधिकार भी चला जाएगा। कहा कि मंत्रित्व पद पर रहते हुए बांदा में मेडिकल कॉलेज, केन नदी में तटबंध, इंजीनियरिंग कॉलेज, रिंग रोड जैसे अनेक काम किए। अब प्रदेश सरकार एवं जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा इसकी अनदेखी की जा रही है और किसी भी दिशा में कार्य को आगे नहीं बढ़ाया गया।
विज्ञापन

केन नदी में बने तटबंध को अगर ध्यान न दिया गया तो वह दिन दूर नहीं जब बांदा शहर में हजारों मकान डूब जाएंगे। स्मार्ट मीटर के नाम पर विद्युत विभाग के लोग धन उगाही करने में लगे हैं मनमाना बिल भेज कर संशोधन के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है। सरकार को चाहिए कि वह जिम्मेवारी लें और इस्तीफा दें। जन्म प्रमाणपत्र न बनने से हजारों की संख्या में स्कूलों में बच्चों का एडमिशन न हो पाना जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही साफ नजर आ रही है।
अधिकारियों को चाहिए कैंप लगाकर जन्म प्रमाणपत्र बनाकर दें। वार्ता में मुमताज अली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, संकठा प्रसाद त्रिपाठी, संजय द्विवेदी इरफान खान मौजूद रहे। इस अवसर पर शहर सहित जनपद के पैलानी से अंकित साहू एवं बबेरू क्षेत्र के अनेक लोग कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए। जिन्हें पार्टी की पट्टिका डालकर कर शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें