पैलानी। खप्टिहा कलां की नई बस्ती में स्थापित गणेश प्रतिमा का बृहस्पतिवार को गाजे-बाजे के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु नाचते-गाते विसर्जन स्थल तक पहुंचे। नई बस्ती में गणेश महोत्सव 10 दिनों तक चला। महोत्सव के दौरान रात में रामलीला का भी आयोजन किया गया। समापन पर गणेश प्रतिमा की शोभा यात्रा नई बस्ती से शुरू होकर खप्टिहा कलां बस स्टैंड से होते हुए महाकालेश्वर पहुंची। यहां प्रतिमा का विसर्जन किया गया। (संवाद )