बदौसा। कस्बे में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। दिन और रात बार-बार बिजली गुल होने से गर्मी में घरेलू कामकाज के साथ दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं ने रोस्टर के अनुसार नियमित बिजली आपूर्ति कराने की मांग की है। ब्लॉक बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष कुशवाहा ने विद्युत विभाग से अघोषित कटौती पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रोस्टर के अनुसार आपूर्ति होने से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। (संवाद )