फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में घड़ियाल मृत मिला

विज्ञापन
यमुना नदी में बेंदा घाट के पास मृत अवस्था में पड़ा घड़ियाल। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बेंदा घाट। यमुना नदी में भारी-भरकम घड़ियाल का शव देखकर हड़कंप मच गया। उसके शरीर पर घाव से प्रतीत हो रहा था कि गोली मारी गई है। उधर, शाम तक वन विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। तमाशाई ग्रामीणों का जमघट लगा रहा।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे बेंदा घाट में बांदा-टांडा हाईवे पुल के नीचे पानी के बीच रेत के टीले में घड़ियाल नजर आया। नदी तट पर सब्जी की खेती लगाए किसानों ने देखा तो रेंजर और पूर्व प्रधान विवेक कुमार सिंह को सूचना दी।
विवेक सिंह मौके पर पहुंचे और नाव से नजदीक से देखा तो घड़ियाल मृत था। पूर्व प्रधान ने वन विभाग के रेंजर कृष्णपाल द्विवेदी को फोन पर सूचना दी, लेकिन कई घंटे बाद भी शाम तक रेंजर या वन विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। फोन पर रेंजर ने अमर उजाला को बताया मगरमच्छ के शव की सूचना मिली है। कर्मचारियों को भेजा गया है। रेंजर ने कहा कि अगर हाल ही में मरा होगा तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ज्यादा दिन का शव है तो फेंकवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें