फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर फायर कर भाग रहे युवक दबोचे गए

Sat, 03 Mar 2018 11:19 PM IST
अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
विज्ञापन
होलिका दहन के कुछ घंटों बाद शुक्रवार को तड़के पुलिस ने एक ही बाइक पर तीन संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। तीनों के पास तीन तमंचे, कारतूस तथा मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। उधर, अवैध शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शहर कोतवाल श्रीनिवास यादव और बलखंडीनाका चौकी इंचार्ज उपेंद्र प्रताप सिंह, अलीगंज चौकी इंचार्ज अनूप कुमार पांडेय और कालवनगंज चौकी प्रभारी मोहनलाल व अन्य पुलिस कर्मी होलिका दहन के बाद शहर में चेकिंग कर रहे थे। शुक्रवार तड़के एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों को रोका तो फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर उन्हें पद्माकर चौराहे के पास उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनमें सुरेश सोनकर उर्फ पार्टनर पुत्र रामपाल निवासी मरही माता सिंहवाहिनी मंदिर के पास, बांदा और बबलू उर्फ सार्थक श्रीवास पुत्र राकेश निवासी अर्दली बाजार तथा धर्मेंद्र रैकवार पुत्र रज्जन सिंहवाहिनी मंदिर के पीछे, बांदा शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक सुरेश के पास 315 बोर तमंचा एक कारतूस, मोबाइल फोन और तमंचे में फंसा खोखा तथा बबलू श्रीवास के पास 315 बोर तमंचा, दो मोबाइल और धर्मेंद्र के पास तमंचा, दो कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

उधर, मंडी समिति चौकी प्रभारी अशोक कुमार निगम ने पल्हरी गांव में रमेश उर्फ डैनी पुत्र रामअचल को 70 बोतल बीयर के साथ गिरफ्तार किया। इसी तरह जौरही गांव के चुन्नू पुत्र बद्री को 66 बोतल शराब के साथ पकड़ा। उधर, कालिंजर थाना पुलिस ने ढोलबजा गांव में छापा मारकर शराब की कच्ची भट्टी और 10 लीटर शराब तथा ढाई क्विंटल लहन बरामद कर छोटे राजपूत पुत्र बाबादीन और वीरेंद्र उर्फ बेटा पुत्र श्रीपाल को गिरफ्तार किया। गिरवां थाना पुलिस ने अर्जुनाह गांव में रामभवन पुत्र सुंदरलाल को 45 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें