बांदा। सड़क हादसों में 11 राहगीर घायल हो गए। इनमें
से एक की मौत हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे
के शिकार कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
बबेरू क्षेत्र के
भदवारी गांव निवासी धीरज (20) पुत्र देवीदयाल मंगलवार की शाम बाइक में
पेट्रोल भराने बबेरू जा रहा था। रास्ते में एक अन्य बाइक की टक्कर से वह
गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। यहां से
कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
एक अन्य घटना
में अतर्रा ग्रामीण क्षेत्र के चौरिहन पुरवा निवासी रामआसरे (65) पुत्र
सुकुरुवा मंगलवार को रात देवी दर्शन के बाद घर जाते समय बाइक की टक्कर से
घायल हो गया। बाइक सवार युवक रामदुलारे (20) पुत्र मुखिया निवासी पिपरहरी
(नरैनी) भी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। रामआसरे
की हालत नाजुक देख कानपुर रेफर कर दिया गया।
उधर, चिल्ला थाना
क्षेत्र के अतरहट गांव निवासी विनय सिंह (28) पुत्र रामखिलावन सिंह बुधवार
को सुबह अपने चचेरे भाई मनोज सिंह (25) पुत्र शिव प्रकाश के साथ बाइक पर
खत्री पहाड़ जाते समय तिंदवारा गांव के पास साइकिल सवार को बचाने में गिरकर
घायल हो गए।
एक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा
गांव निवासी पंकज (20) पुत्र बैजनाथ अपनी मां बेलपतिया (60) को लेकर बाइक
पर सिमौनी गांव जा रहा था। करहिया मोड़ के पास स्कार्पियो की टक्कर से
मां-बेेटे घायल हो गए।
उधर, गौरिहार (छतरपुर) निवासी लल्लू (22)
पुत्र सत्तीदीन बाइक से रेउना गांव जाते समय गिरकर घायल हो गए। गिरवां थाना
क्षेत्र के बलखेरा गांव निवासी मुन्ना (45) पुत्र महादेव व राजकुमार (42)
पुत्र महिपाल निवासी पल्हरी (नरैनी) बरसड़ा मोड़ के पास लोडर पलट जाने से
घायल हो गए।
चालक प्रभुदयाल (30) पुत्र झल्लू समेत राजकुमार व
मुन्ना को भी गंभीर चोटें आईं। हादसे में घायल कोई भी बाइक सवार हेलमेट
नहीं लगाए थे। हेलमेट लगाए होते तो इतनी चोटें नहीं आतीं।