फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने खुद को जिंदा फूंका

Tue, 29 Sep 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
पति से विवाद के बाद युवती ने ससुराल में आग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मायके वालों ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


चिल्ला थाना क्षेत्र के बरेठी कलां गांव निवासी सुदामा (28) पत्नी संतोष पाल ने सोमवार की रात मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। देवर चुन्नू ने बताया कि सुदामा के एक पुत्र और एक पुत्री है।

वह पुत्र योगेंद्र को अक्सर मारती-पीटती थी। घटना वाले दिन भी वह पुत्र को पीट रही थी। पति ने मना किया तो विवाद हो गया। इसी को लेकर उसने रात को मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। पुत्र और पुत्री को भी पकड़ कर अपने साथ जलाना चाहा।
विज्ञापन


पति ने किसी तरह दोनों बच्चों को बचा लिया। बताया कि आग लगने से गृहस्थी भी राख हो गई। उधर, मृतका के पिता बब्बू पाल (डिघवट) ने आरोप लगाया कि पति संतोष उसे अक्सर मारता-पीटता था।

इसी से क्षुब्ध होकर सुदामा ने आग लगाकर जान दे दी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी है। चिल्ला थाना पुलिस संतोष को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें