पड़ोसी गांव में ब्याही छोटी बहन की मौत के कुछ ही देर बाद बड़ी बहन स्वच्छता अभियान में बनाए गए शौचालय में खुद को आग लगाकर जान गवां दी। परिजन मानसिक रूप से भी बीमार बता रहे हैं।
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव की है। सोमवार को सुबह सुदामा (43) पत्नी गिरधारी लाल ने घर के बाहर बने शौचालय के अंदर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इसके कुछ पहले ही उसकी छोटी बहन गुडिय़ा की पड़ोसी गांव कलक्टर पुरवा में स्थित ससुराल में बीमारी से मौत हो गई थी। यह खबर मिलने के कुछ ही देर बाद सुदामा ने सुसाइड कर लिया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पति गिरधारी घर में साधारण परचून की दुकान किए है। इसी से घर का खर्च चलता है। पति के मुताबिक करीब 12 वर्ष आगरा के शमसाबाद में ईंट पथाई के दौरान ईंटों का चट्टा ढह जाने से सुदामा के सिर पर गंभीर चोट आई थी। तब से वह मानसिक रूप से बीमार थी। आगरा में उसका इलाज भी चल रहा था। इधर, बहन की मौत की खबर से वह परेशान हो उठी थी।