पति के साथ परदेश जाने की हसरत पूरी न होने पर युवती ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। पिपरहरी (पैलानी) निवासी रामगोपाल ने मंगलवार को जहर खा लिया। पति के मुताबिक वह गुजरात से लौटा है। पत्नी परदेश साथ जाने की जिद कर रही थी। मना किया तो जहर खा लिया।
उधर, पचनेही (देहात कोतवाली) निवासी स्नातक छात्र मतगंजन (18) पुत्र रामबरन ने मंगलवार को घरेलू किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बबेरू प्रतिनिधि के अनुसार, ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। कस्बे के गांधी नगर निवासी योगेंद्र उर्फ लाला (23) पुत्र उदयवीर और संजय सिंह (25) पुत्र कल्लू सिंह मंगलवार की शाम बाइक पर फतेहपुर से आ रहे थे।
औगासी-बबेरू मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। योगेंद्र की वहीं मौत हो गई। संजय को जिला अस्पताल भेजा गया है। उधर स्वराज कालोनी निवासी अरविंद सिंह गौतम (31) बाइक पर विद्यालय से घर आते समय कटरा के नजदीक कार की टक्कर से घायल हो गया। वह विद्यालय में लिपिक है।
बंगालीपुरा निवासी कलावती (60) पत्नी बाला प्रसाद मंगलवार को रिक्शे पर बाजार जाते समय बाइक की टक्कर से गिरकर घायल हो गई। उधर, बदौसा निवासी भोला प्रसाद (50) मंगलवार को खेत में पेड़ काटते समय डाल समेत नीचे आ गिरा और दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।