फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरफ्तार, 10 बाइकें बरामद

Sun, 26 May 2019 10:46 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
बाइक चोर को बपर्दा मीडिया के सामने पेश करते और जानकारी देते एसपी गणेश साहा (बीच में)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोतवाली नगर पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर 10 बाइकें बरामद की हैं। आरोपी फतेहपुर जिले का है। पुलिस उसे अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का सदस्य बता रही है। बाइकें कानपुर और आसपास जिलों से चोरी की गई थीं।

विज्ञापन


रविवार को पुलिस लाइन में मीडिया को एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि शनिवार की रात गंछा चौराहे के पास से धर्मवीर सिंह उर्फ राज पुत्र राधेश्याम राजपूत निवासी- मोरकपुर थाना बिंदकी (फतेहपुर) को गिरफ्तार किया गया। वह मूलरूप से गौसपुर (फतेहपुर) का रहने वाला है। यहां वह चोरी की बाइक बेचने आया था। तभी पुलिस के हत्थे लग गया। उसकी निशानदेही पर चोरी की 10 बाइकें बरामद की गईं।

आरोपी के हवाले से एसपी ने बताया कि धर्मवीर अपने साथियों के साथ कानपुर और आसपास जिलों से बाइक चोरी की घटनाएं अंजाम देकर दूसरे स्थानों पर बेचते थे। हालांकि बरामद बाइकों के बारे में पुलिस अधीक्षक का कहना था कि अभी इनका ब्योरा जुटाया जा रहा है। 
विज्ञापन


गिरफ्तार करने वाली टीम में मेडिकल कालेज चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह सहित आरक्षी रामध्वज, जितेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, सत्येंद्र कुमार व राहुल पटेल शामिल रहे। मीडिया वार्ता में क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह (नगर) व राघवेंद्र सिंह (सदर), शहर कोतवाली निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें