फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजा घायल

Thu, 01 Mar 2018 08:44 PM IST
अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एक ही बाइक पर जा रहे चाचा और भतीजे को ट्रक ने टक्कर मार दी। चाचा की कुछ देर बाद जिला अस्पताल मेें मौत हो गई। भतीजे को गंभीर अवस्था में कानपुर रेफर किया गया है। अन्य मार्ग हादसों में बाइक सवार समेत चार राहगीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव का देव कुमार (34) पुत्र रामेश्वर यादव बुधवार की देर रात अपने भतीजे सभाजीत (40) पुत्र दीनदयाल के साथ बाइक पर बांदा से घर जा रहा था। महोखर गांव के नजदीक ढाबे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों दूर जा गिरे। ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना देकर एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार से पहले ही देव कुमार की मौत हो गई। सभाजीत को कानपुर रेफर किया गया। भाई देवराज ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखकर वापस जाते समय यह घटना हुई। देवराज के घर में पत्नी और दो बच्चे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बताया कि बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।


अन्य घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव का शिवम (18) बुधवार शाम पड़ोसी दोस्त राजेंद्र (19) के साथ बाइक से खेत जा रहा था। गांव से निकलते ही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। कालिंजर थाना क्षेत्र के चिल्लहा गांव का राजकिशोर (20) और उसका साथी भूपत (22) गुरुवार की सुबह अतर्रा कस्बे के पास सड़क किनारे ट्रक का पंचर पहिया बनवा रहे थे। तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें