फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बाइकों समेत दो चोर गिरफ्तार

Tue, 22 Aug 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
बाइक चोर गिरोह के पकड़े गए सदस्यों के बारे में जानकारी देतीं एसपी शालिनी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान गिरवां पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की छह बाइकें भी बरामद कीं। सोमवार को पुलिस लाइन में मीडिया को एसपी शालिनी ने बताया कि गिरवां थानाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस रविवार की रात वाहन चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन


चोरी की बाइक में बांदा से खुरहंड जा रहे दो चोरों को बरसड़ा मोड़ में पकड़ लिया गया। इसमें जीतू सोनी पुत्र ओम प्रकाश (बनसखा, गिरवां) और देवी शंकर पुत्र अमृतलाल सोनी (शंकर नगर, बांदा) शामिल हैं। जीतू के यहां दो और देवी शंकर से 3 चोरी की बाइकें बरामद हुईं।

इनमें कोतवाली नगर से चोरी हुईं दो पैशन-प्रो बाइकें भी शामिल हैं। एसपी ने बताया कि एक माह से यह दोनों बाइक चोरी में लिप्त थे। उन्हें पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव व राकेश कुमार सिंह, कांस्टेबिल धर्मेंद्र, देवर्षि कुमार, हसबुल तलब, लालाभइया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें