फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक नहर में गिरने से दो घायल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : SELF
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक के नहर में गिर जाने पर जीजा-साले गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में जीजा को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। हेलमेट न लगाने की वजह से सिर पर चोट है और चेहरे पर भी गंभीर चोटें आईं हैं। उधर, अन्य हादसों में दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र मुरवां गांव का दिनेश (25) पुत्र रजोला गुरुवार को शाम अपने बहनोई नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नौहाई गांव के शिवदास (29) पुत्र मोहन के साथ बाइक पर गांव लौट रहा था। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के कच्ची सड़क नहर में तेज रफ्तार बाइक जा गिरी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपी-100 ने उन्हें सीएचसी नरैनी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। बहनोई की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के ईएमओ डा.बलवीर के मुताबिक, हेलमेट न लगाने की वजह से बाइक सवारों को हेड इंजरी के साथ चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।


उधर, पैलानी थाना क्षेत्र के पड़ोहरा गांव में श्यामकली (70) पत्नी जगना गुरुवार को शाम छत से उतरते समय पैर फिसल जाने से गिरकर घायल हो गई। एक अन्य घटना में अतर्रा थाना क्षेत्र के पचोखर गांव में इंद्रप्रकाश उर्फ इंदू (25) गुरुवार को शाम आम तोड़ते समय पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें