फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी किशोरी

Thu, 07 Apr 2016 11:57 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीरीठा साहिब (चंपावत)। लधिया घाटी क्षेत्र के एक गांव में प्रेम-प्रसंग में किशोरी के घर छोड़ने का मामला सामने आया है। किशोरी अपने माता-पिता की इच्छा के खिलाफ प्रेमी के साथ रहने की जिद पर उतारू थी। माता-पिता की शिकायत पर उप जिला मजिस्ट्रेट ने किशोरी के बयान दर्ज किए। इसके बाद किशोरी को नारी निकेतन हल्द्वानी भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन


लधिया घाटी के एक गांव की इंटर की परीक्षा दे चुकी करीब 17 वर्षीय किशोरी का पास के एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। माता-पिता के किसी अन्य के साथ शादी करने की भनक लगने पर किशोरी 4 अप्रैल को घर छोड़कर प्रेमी के घर पहुंच गई। इस पर किशोरी के माता-पिता ने मामले की पुलिस से शिकायत की।

दरोगा केसी आर्या ने बताया कि पुलिस की पड़ताल में किशोरी के अपनी इच्छा से प्रेमी के घर जाने की बात सामने आई। प्रेमी प्रदेश से बाहर नौकरी करता है। बृहस्पतिवार को पाटी की उप जिला मजिस्ट्रेट निर्मला बिष्ट ने किशोरी के बयान दर्ज किए। किशोरी ने घर वापस नहीं जाने की बात कही। बयानों के आधार पर एसडीएम ने किशोरी को हल्द्वानी स्थित शांति निकेतन भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें