फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने खुद को फूंका

Sun, 01 Oct 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने सूने घर में अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, घर की महिला के साथ दबंगों की छेड़छाड़ से क्षुब्ध वृद्ध ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के मझीवां गांव में बउरा की 16 वर्षीय पुत्री नीतू ने शनिवार को दोपहर सूने घर में अपने ऊपर मिट्टी की तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। चीखें सुनकर पड़ोसी आ गए और आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान नीतू ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के मामा रामकरन (तिलौसा, बबेरू) ने बताया कि घटना के वक्त मां राजकली चारा काटने खेत गई थी। पिता सूरत में मजदूरी करता है। घरेलू कामकाज के लेकर मां की डांट से क्षुब्ध होकर आग लगा कर जान दे दी।  उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव में दशरथ प्रसाद (62) पुत्र मइयादीन ने शुक्रवार की रात घर के नजदीक रस्सी का फंदा गले में कसकर कुएं में छलांग लगा दी। कुछ देर बाद मृतक के पुत्र व भाई ने उसका शव कुएं की गरारी में रस्सी पर लटकते देखा। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई मुन्नू व पुत्र दिलीप कुमार ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व पड़ोसी दबंगों ने घर की एक महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। आरोप लगाया कि पुलिस ने उल्टा महिला के परिजनों का शांति भंग में चालान कर दिया। दबंगों पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। उधर, देहात कोतवाली प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते वृद्ध ने आत्महत्या की है। मृतक के पुत्र और भाई ने उन्हें आत्महत्या करने की तहरीर दी है। छेड़छाड़ के मामले में उन्होंने दोनों पक्षों पर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें