फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाजों ने उड़ाए एक लाख के जेवर व नकदी

Tue, 07 Feb 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
अपराध - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
शादी में शामिल होने आई महिला और उसकी बहू के साथ बोलेरो चालक और उसके साथियों ने टप्पेबाजी कर एक लाख के जेवर और 15 हजार रुपये नकद पार कर दिए। महिला ने कालिंजर थाने में चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


कानपुर जिले के ग्वालटोली मोहल्ला निवासी सरोज निगम शनिवार को एक शादी समारोह में शामिल होने कालिंजर आई थीं। साथ उनकी बहू पूजा, बड़ी बहन रूपा और रूपा का बेटा पप्पू साथ में थे। विदाई के बाद सभी लोग बेटी के घर बांदा आने के लिए रविवार को नागौद बस स्टैंड से एक बोलेरो में सवार हो गए।

चालक ने उनका सूटकेस लेकर पीछे रख दिया। पीछे की सीट में चालक के दो साथी बैठे रहे। कालिंजर थाने में पुलिस ने बोलेरो की चेकिंग की। यहां से आधा किलोमीटर जाने के बाद चालक ने आगे न जाने की बात कहकर गाड़ी रोक दी। फिर वे लोग बस में बैठकर बांदा अपनी बेटी व दामाद के घर आए। रात में सूटकेस खोला तो बहू व बड़ी बहन के जेवर और 15 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन


सरोज का कहना है कि चेकिंग के समय वीडियोग्राफी भी हुई थी। वह चालक व बोलेरो को पहचान लेगी। बोलेरो रीवा (मध्य प्रदेश) की है। उधर, कालिंजर थाना में तहरीर देने के बाद भी उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें