दहेज के लिए बहू को जहर देकर मार डाला
बांदा। घरेलू कलह में युवती ने ससुराल में जहर खाकर जान दे दी। अन्य घटनाओं में दो युवतियों ने जहर खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के रगौली गांव निवासी राजरानी (36) पत्नी प्रेमनारायण ने सोमवार की रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां मंगलवार को सुबह उसकी मौत हो गई। पति ने बताया कि उसके घर के सामने मकान बिकाऊ था। पत्नी इसे खरीदने की जिद कर रही थी। आर्थिक तंगी से खरीदने में असमर्थता जताई तो नाराज होकर जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। एक अन्य घटना में सरबई (छतरपुर) निवासी रोशनी (21) पत्नी बलवंत सिंह सोमवार की रात जहर खा लिया। उधर, तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोखरही गांव निवासी खुशबू (18) पुत्री अनिल ने सोमवार की रात घर में जहर खा लिया। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके।