फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5.50 लाख की टप्पेबाजी, बैग लेकर दो लोग चंपत

Wed, 08 Jun 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
rupee
विज्ञापन
कस्बे के ठठिया रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने के बहाने दो ग्रामीण साढ़े पांच लाख रुपयों से भरा बैग लेकर चंपत हो गए। घटना से हड़कंप मच गया। पीड़ित ग्रामीण ने कोतवाली पहुंचकर दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडित तहसील में एक खेत का बैनामा कराने जा रहे थे। ठठिया थाना क्षेत्र के सिंगरी गांव निवासी रामकृष्ण राजपूत पुत्र मेवाराम तहसील में एक खेत का बैनामा कराने आए थे। किसी कारणवश बैनामा नहीं हो पाया।
विज्ञापन


बैंक से निकाले साढ़े पांच लाख रुपये उन्होंने एक बैग में रख लिए।  इसके बाद अन्नपूर्णा देवी मंदिर के पास अपने रिश्तेदार के एक मेडिकल स्टोर पहुंचे। नोटों से भरा बैग उन्होंने काउंटर पर रख दिया। इसी दौरान ठठिया थाना क्षेत्र के रज्जापुर्वा गांव निवासी रामकृपाल उर्फ पप्पू पुत्र सुंदरलाल व बलराम पुत्र जगदीश मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। इन दोनों लोगों ने कुछ दवाइयां मेडिकल स्टोर से खरीदीं। मौका पाकर वे दोनों नोटों से भरा बैग लेकर चंपत हो गए।

कुछ देर बाद जब रामकिशन को काउंटर पर अपना बैग नहीं दिखाई दिया तो उन्होंने खोजबीन शुरू की। उक्त दोनों लोगों को खोजने का काफी प्रयास किया पर उनका पता नहीं चला। इसके बाद कोतवाली आकर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। कोतवाली प्रभारी आरपी पांडेय का कहना है कि दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम रज्जापुर्वा गांव भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें