फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन प्राचीन मंदिरों से पीतल के आठ घंटे चोरी

Sat, 10 Oct 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चोरों ने मंदिरों को भी नहीं बख्शा। एक ही रात तीन मंदिरों से पीतल के आठ घंटे चोरी कर लिए। पुजारियों ने कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, घटना को लेकर श्रद्धालुओं में रोष है।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के पहले चरण के चुनाव ड्यूटी से थकी पुलिस का चोरों ने भरपूर फायदा उठाया। शुक्रवार की रात दरोगा कुआं (झंडा चौराहा) के पास प्राचीन काली देवी मंदिर में टंगे पीतल के चार भारी-भरकम घंटे चोरों ने पार कर दिए। शनिवार को सुबह श्रद्धालु आए तो जानकारी हुई।

पुजारी रुपेश ने बताया कि चोरी गए घंटों का वजन लगभग 10 किलोग्राम है। इसी तरह कालवनगंज चौकी से चंद कदम दूर छोटी बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से दो घंटे चुरा लिए। बांबेश्वर मंदिर परिसर में स्थित राम-जानकी मंदिर में टंगा एक पीतल घंटा चोर काट ले गए। पुजारी पुत्तन तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना संबंधित चौकी पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें