फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने घर में फांसी लगाई

Mon, 19 Dec 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : bureau
विज्ञापन
युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के ससुर ने हत्या का आरोप लगाया है। बिसंडा थाना क्षेत्र के दफ्तरा गांव निवासी राजू पटेल (22) पुत्र रामखिलावन ने रविवार को देर शाम घर के कमरे में मफलर से फांसी लगा ली।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृत के बाबा चंद्रशेखर ने बताया कि राजू अपने भाई लालबहादुर के साथ इलाहाबाद में पढ़ता था। सोमवार को उसे इलाहाबाद जाना था। डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी। मृतक के माता-पिता चंडीगढ़ में मजदूरी करते हैं।

राजू के ससुर रामेश्वर पटेल (कर्वी) ने आरोप लगाया कि उसका चाचा पढ़ाई का खर्च मांगता था। आरोप लगाया कि इसी विवाद में राजू की पिटाई से मौत हो गई। आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे पर टांग दिया। उधर, थानाध्यक्ष हरीशरण यादव ने बताया कि युवक के ससुराल वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इससे गांव वाले आक्रोशित हो गए थे। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें