बांदा। शराब के नशे में धुत युवक नेे अतर्रा रेलवे स्टेशन में जमकर बवाल किया। डंडा लेकर वहां सो रहे यात्रियों की धुनाई कर दी। लगभग आधा दर्जन यात्रियों को चोटें आईं। स्टेशन अधीक्षक की कुर्सी पर कब्जा कर लिया और वहां तोड़फोड़ की। बाद में कई रेलवेकर्मियों ने उसे दबोच कर जीआरपी के हवाले कर दिया। गुरुवार को तड़के करीब 3:30 बजे शराबी युवक ने देर तक उत्पात मचाया। यात्रियों को पीटने के बाद प्लेटफार्म में दहशत फैला दी। स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद नामदेव ने भाग कर खुद को बचाया। बाद में उसे दबोच लिया गया। अधीक्षक की ओर से जीआरपी में कई धाराओं की रिपोर्ट दर्ज की गई। जीआरपी थानाध्यक्ष इंद्रमोहन बड़ोला ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अंबरीश चतुर्वेदी पुत्र जगतनारायण है। वह बबेरू का करने वाला है।