कमासिन में शनिवार को शौच को गई युवती के साथ दुराचार की कोशिश के मामले में पीड़ित महिला ने शनिवार को डीएम से शिकायत की कि थाने में उसकी रिपोर्ट उचित धाराओं में नहीं लिखी गई। पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा लिखा है। डीएम ने बबेरू क्षेत्राधिकारी को आदेश दिए हैं कि जांच कराकर दोषी पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के देवरथा गांव में शुक्रवार की रात घर में घुसकर गांव के ही एक युवक ने दलित महिला के साथ छेड़खानी की। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।