फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने फांसी लगाकर जान दी

Mon, 15 Feb 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कर्ज और पुत्री की शादी की चिंता में युवा किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। एसडीएम ने राजस्व टीम भेजकर घर की परिस्थितियों की जानकारी मंगाई है।
विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के देवरार गांव निवासी सुरेश (38) पुत्र जागेश्वर राजपूत ने रविवार को शाम घर के खपरैल में नायलोन की रस्सी से फांसी लगा ली। पत्नी राजाबाई खेत से वापस आई तो परिजनों को खबर दी।

बड़े भाई राज कुमार ने बताया कि सुरेश के नाम एक बीघा जमीन है। तीन बीघा जमीन वह बंटाई पर लिए था। खरीफ की फसल में कुछ पैदा नहीं हुआ।

रबी में भी गेहूं की फसल मुरझाने लगी है। खेती चौपट होने से उसका पुत्र संजय वृंदावन (मथुरा) में रसोइये का काम करने चला गया।

पत्नी राजाबाई ने बताया कि दो साल पहले सुरेश ने बीमारी में इलाज के लिए रिश्तेदारों और गांव वालों से डेढ़ लाख रुपये कर्ज ले रखा था। पुत्री मंजू की शादी भी करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम, नरैनी पुष्पराज सिंह ने बताया कि लेखपाल व सुपरवाइजर कानूनगो को जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट मिलने पर नियम के मुताबिक मदद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें