फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक की मौत, दो झुलसे

Wed, 16 Mar 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
दोनों में पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जो कि झगड़े में तबदील हो गई। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बांदा। आग से झुलसे बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य घटनाओं में युवक व युवती आग से झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शंकर नगर निवासी ओम (5) पुत्र नीरज रविवार की रात आग से झुलस गया था।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल से कानपुर रिफर कर दिया गया था। सोमवार को शाम उसकी मौत हो गई। उधर, बबेरू कसबा निवासी मनोज (21) पुत्र मनसुख सोमवार की रात घर में चने का होला भून रहा था। कपड़ों में आग लगने से वह झुलस गया। परिजनों ने आग बुझाकर सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया। एक अन्य घटना में सुमित्रा (35) पत्नी पप्पू बाऊर बाजार अतर्रा सोमवार की रात चिराग गिरने से झुलस गई। पति नागपुर में काम करता है। परिजनों ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें