फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या की

Wed, 01 Nov 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। किशोरी ने सूने घर में जहर खाकर जान दे दी। उधर, अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। नरैनी थाना क्षेत्र के कुर्मिन पुरवा गांव में मंगलवार की शाम पिंकी (14) पुत्री नरपत ने जहर खा लिया। मवेशी चराकर लौटी मां राजपति ने देखा तो पिंकी बेहोशी हालत में पड़ी थी। परिजन तत्काल उसे सीएचसी, नरैनी लाए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि वह करीब एक वर्ष से पेट दर्द की बीमारी से परेशान रहती थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। उधर, अन्य घटना में  बिसंडा कस्बे का योगेंद्र (25) पुत्र सीताराम ने मंगलवार की रात जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास लिया। पिता ने बताया कि घरेलू किसी बात पर विवाद हो गया था। क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।  शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मा डेरा (कनवारा) गांव निवासी रेखा (35) पत्नी शीतल ने बुधवार की सुबह जहर खा लिया। पति ने बताया कि घरेलू कामकाज लेकर घर में विवाद हो गया था। क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें