स्कूल से घर जा रही महिला टीचर का बाइक सवार तीन
युवकों ने झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट लिया। पीड़ित टीचर ने घटना की सूचना
कोतवाली पुलिस को दी है। शहर के पोड़ा बाग निवासी सुनीता शुक्ला आकाश
पब्लिक स्कूल भूरागढ़ में टीचर है।
शनिवार को वह किसी टीचर के साथ
बाइक से कचहरी तक आई। यहां से पैदल घर जा रही थीं। पुराने रेलवे ओवरब्रिज
रमा वाटिका के पास एक बाइक पर सवार तीन युवक पीछे से आए और झपट्टा मारकर
डेढ़ तोले का मंगल सूत्र तोड़कर भाग निकले।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और सिविल लाइन व कालू कुआं चौकी पुलिस ने बाइक सवारों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।