फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले ही जहर खाकर जान दी

Wed, 13 Apr 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। शादी से एक पखवारे पहले संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने जहर खाकर जान दे दी। शादी की तैयारियां धरी रह गईं। वह भूमिहीन था और 10 दिनों पूर्व अहमदाबाद (गुजरात) से लौटा था। वहां वह लोहे की फैक्ट्री में काम करता था। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने से बिसरा सुरक्षित रखा दिया गया है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी ज्ञानबाबू (22) पुत्र बब्बू प्रजापति ने मंगलवार को सुबह घर पर जहर खा लिया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा शिवशरन प्रजापति ने बताया कि ज्ञानबाबू अहमदाबाद में लोहे की फैक्ट्री में काम करता था। एक सप्ताह पूर्व ही वह घर लौटा था। 26 अप्रैल को उसकी बारात कंदैला (छतरपुर, मध्य प्रदेश) जानी थी। बताया कि ईंट भट्ठे के कारोबार में मृतक के पिता पर लगभग 20 लाख रुपये का कर्ज हो गया था। खेती भी नहीं थी। शादी में खर्च को लेकर वह काफी तनाव में था। आशंका जताई कि इसी वजह से उसने जहर खाकर जान दे दी।

उधर, देहात कोतवाली के उप निरीक्षक लाखन सिंह ने बताया कि परिजनों ने युवक की मौत जहर खाने से होने की सूचना दी थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने से बिसरा सुरक्षित करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें