अतर्रा। घर के जीने का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे चोर नगदी और लगभग दो लाख रुपये के जेवर उठा ले गए। दामूगंज निवासी बालकृष्ण पुत्र शिव प्रसाद ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि वह परिवार समेत अपने गांव शिवरामपुर (चित्रकूट) गया था।
गुरुवार की रात चोर छत के जीने का दरवाजा तोड़ कर अंदर दाखिल हुए और 25 हजार रुपये व लगभग दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर उठा ले गए। व्यापारी रामकिशुन व युवा व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने पुलिस की निष्क्रियता पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि अभी तक सराफा व्यापारी से लाखों रुपये की लूट का खुलासा नहीं हो पाया। सपा नगर अध्यक्ष संजय साहू ने पुलिस पर सरकार की छवि खराब करने का आरोप लगाया। कहा कि इसकी शिकायत वह पार्टी प्रदेशाध्यक्ष से करेंगे।