फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में कूदकर युवती ने जान दी

Thu, 20 Oct 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अतर्रा। घरेलू कलह में युवती ने ससुराल में कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। मायके वालों के हत्या का आरोप लगाने और हंगामा करने पर पति और ससुर फरार हो गए। उधर, सूचना के बावजूद चार घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन


गिरवां थाना क्षेत्र के रहूसत गांव की अंजू यादव (22) पत्नी रामकिशोर उर्फ टिरुवां गुरुवार को सुबह ससुराल में झगड़ा होने के बाद शौच के बहाने घर से निकली और कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। छह माह का पुत्र है। गांव के चौकीदार ने खुरहंड चौकी पुलिस को सूचना दी।

लगभग चार घंटे तक पुलिस के न पहुंचने से शव पंचनामा के लिए रखा रहा। चौकी प्रभारी राकेश पाल का कहना था कि चौकीदार से सूचना मिली है, लेकिन परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी। उधर, खबर मिलने पर मृतका के मायके वाले रहूसत गांव से आ गए। उन्होंने अंजू की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। यह देख पति और ससुर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें