फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में सात घायल

Thu, 08 Oct 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। अलग-अलग सड़क हादसों में सात घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव निवासी भगवानदीन उर्फ रज्जू (20) पुत्र इंद्रकिशोर, श्यामबाबू (21) पुत्र कामता और बच्चू (22) पुत्र लालबाबू मंगलवार की रात बाइक पर दुकान जाते समय मवेशी से टकराकर घायल हो गए।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में अतर्रा थाना क्षेत्र के लोधौरा गांव निवासी सुंदरलाल (26) पुत्र चौधरी प्रजापति मंगलवार को दोपहर बाइक पर बांदा आते समय छोटी बाजार के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हो गया। उधर, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ब्योंजा गांव निवासी रामपाल (17) पुत्र गया प्रसाद बुधवार सुबह डंपर की टक्कर से घायल हो गया।

 एक अन्य घटना में बड़ा गांव निवासी रामदत्त (42) पुत्र विशेश्वर और उसकी पत्नी ऊषा सिंह (39) बाइक पर गांव जाते समय दुर्घटना में घायल हो गए। सीएचसी से तीनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें