फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने शिक्षक से मोबाइल व बाइक छीनी

Wed, 11 Oct 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा (ब्यूरो)। बाइक से ससुराल जा रहे शिक्षक को पहले घात लगाकर बैठे तीन लुटेरों ने रोक लिया। बाइक व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। विरोध करने पर उसकी पिटाई की।  बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मरौली गांव निवासी शिक्षक राजेश यादव बुधवार को देर शाम बाइक पर ससुराल पथरा (अतर्रा) गांव जा रहा था। बदौसा रोड पर स्थित शारदा मंदिर के निकट पुलिया में पहले से बैठे तीन युवकों ने तमंचे की नोक पर उसे रोक लिया। पीटा और बाइक व मोबाइल छीन कर बांदा की ओर भाग निकले। व्यस्ततम इलाका होने की वजह से भीड़ दौड़ी तो लेकिन लुटेरों का पता नहीं लगा। शिक्षक ने थाने में तहरीर दी। सीओ कुलदीप गुप्ता ने बताया कि लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।  लुटेरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन

                                                              
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें