फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य आवास के सामने धरना मारपीट में बदला

Sat, 10 Mar 2018 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
दोनों पक्षों की धरपकड़ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंडित जेएन डिग्री कालेज प्राचार्य आवास के सामने धरना हंगामा और मारपीट में बदल गया। सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस के सामने ही प्राचार्य समर्थक आंदोलनकारियों से भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को अलग-थलग किया।

विज्ञापन


शनिवार को प्रवास सोसायटी अध्यक्ष ऊषा निषाद और आरटीआई एक्टविस्ट आशीष सागर ने प्राचार्य आवास के सामने धरना शुरू किया। उनकी मांग है कि प्राचार्य आवास की लीज निरस्त कर कार्रवाई की जाए। धरने में नैतिक पार्टी जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह राणा, सुमन वर्मा, कुंवर बहादुर, अनीसा जहां, अमित कुमार, सीता, कमला, रेखा, सरोज, रोहित तिवारी, अजहर हुसैन, सुरजीत सिंह भी शामिल रहे। कालूकुआं पुलिस चौकी प्रभारी अशोक निगम और सिविल लाइन चौकी प्रभारी आकाश सचान ने धरना खत्म कराने की कोशिश की तो आंदोलनकारियों से उनकी झड़प हो गई। इसी बीच सिटी मजिस्ट्रेट रमेश चंद्र तिवारी आ गए। उधर, प्राचार्य आवास से उनके समर्थक आ गए। आंदोलनकारियों की उनसे भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

प्राचार्य समर्थकों ने आशीष सागर की जमकर पिटाई की। पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को पकड़ कर अलग-अलग किया। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस ने दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को हिरासत में ले लिया और उन्हें कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास यादव ने बताया कि आशीष सागर ने प्राचार्य पक्ष के पंकज शुक्ला और अन्य अज्ञात के खिलाफ मारपीट तथा महिलाओं से बदसलूकी की तहरीर दी है। दूसरी तरफ प्राचार्य के भाई विद्यासागर शुक्ला ने आशीष सागर और 15 अन्य के विरुद्ध घर में धावा बोलने और पत्थर चलाने आदि की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों पक्षों की रिपोर्ट कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन


छात्र संघ के पूर्व नेताओं ने की निंदा
प्राचार्य आवास के सामने धरने पर बैठे आशीष सागर के पीटे जाने की छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सुशील त्रिवेदी ने निंदा की है। अपने आवास पर पूर्व छात्र संघ नेताओं की बैठक में कहा है कि शांतिपूर्ण आंदोलनकारियों पर प्राण घातक हमला किया गया। छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष प्रदीप निगम लाला और अशोक सिंह कछवाह ने कहा कि आंदोलन और तेज होगा। बैठक में अवधेश सिंह, वीरेंद्र सिंह चंदेल, प्रभाकर अवस्थी, धर्मेंद्र सिंह, मनोज निगम लाला, शैलेंद्र द्विवेदी शिल्लू, सुरेंद्र मिश्र पप्पू, अमित सेठ भोलू आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें