फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलावती की थी बांसी में मिली लाश

Sat, 10 Mar 2018 11:25 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
death logo
विज्ञापन
बांसी(सिद्धार्थनगर)। कोतवाली क्षेत्र के रानी लक्ष्मी वाटिका के पास शुक्रवार दोपहर मिली लाश बघौली गांव के कलावती की थी। वह सुबह पास के ही पटखौली गांव स्थित बहन के घर जाने की बात कह घर से निकली थी, लेकिन वहां कैसे पहुंच गई, स्पष्ट नहीं हो पा रहा। पुलिस को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


शव मिलने की सूचना पर एंबुलेंस कर्मचारी शव को बांसी पीएचसी ले गए, जहां बाद में पुलिस भी पहुंची। शुक्रवार को काफी कोशिशों के बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस के मुताबिक शनिवार को क्षेत्र के बघौली गांव के चौकीदार ने शव की पहचान गांव निवासी कलावती (45) पत्नी रामप्रसाद के रूप में की गई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों के मुताबिक कलावती की तबीयत खराब चल रही थी।

शुक्रवार सुबह वह अपने बहन के यहां क्षेत्र के पटखौली जाने की बात कहकर घर से निकली थी। कैसे उसकी मौत हुई और वह रानी लक्ष्मी वाटिका के पास कैसे पहुंची। यह कोई भी नहीं बता पा रहा है। कोतवाली प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें