फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड फौजी ने आग लगाकर दी जान

Fri, 04 Sep 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी ने घर में आग लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि पुलिस के बेवजह शांति भंग में चालान करने से तनाव में आकर आत्महत्या की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव निवासी सत्यराम (45) पुत्र भउवा भारतीय थल सेना से वर्ष 2007 में रिटायर होने के बाद गांव में रहता था। शुक्रवार की सुबह उसने घर मेें कमरे की अंदर से कुंडी बंद कर ली और अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली।

धुआं उठने पर पुत्र संजय ने रोशनदान से अंदर कूदकर कुंडी खोली। आग बुझाकर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस में मृतक की पत्नी लीलावती और पुत्र संजय ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन पड़ोसी मनोज शराब पीकर उत्पात मचा रहा था। सत्यराम ने मना किया। इसी बीच आई पुलिस ने बिना कोई बात सुने मनोज के साथ सत्यराम और उसके पुत्र संजय का शांतिभंग में चालान कर दिया। तभी से सत्यराम तनाव में था।

उधर, थानाध्यक्ष पैलानी अमर सिंह ने कुछ और कहानी बताई। कहा कि रिटायर्ड फौजी शराब का आदी था। पड़ोसी से मारपीट होने पर उसका शांतिभंग में चालान किया गया था। एसडीएम कोर्ट से उसकी जमानत हो गई थी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को पुत्र अजय ने सत्यराम से अपना मोबाइल फोन छीन लिया था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आग लगा ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें