फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी का तेल छिड़क युवक ने खुद को फूंका

Mon, 26 Oct 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। युवक ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर खुद को जिंदा फूंक लिया। वह नशे का आदी बताया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, मृतक के मामा ने पड़ोसी युवक द्वारा प्रताड़ित करने से परेशान होकर जान देने की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन


शहर के डीएम कालोनी निवासी मनोज कुमार (28) पुत्र कल्लू प्रसाद ने रविवार की रात आग लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर में उसकी बूढ़ी मां कृष्णा देवी और विकलांग बहन पूजा मौजूद थी। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने जब तक आग बुझाई तब तक उसकी मौत हो गई थी। मृतक के मामा कालीचरण ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पड़ोसियों के मुताबिक मनोज नशे का आदी था। मां कृष्णा देवी ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के एक युवक ने मनोज का मोबाइल छीन लिया था। वह मनोज को शराब पिलाता था और फोन मांगने पर मारता-पीटता था।
विज्ञापन


उधर, मामा का कहना है कि मोहल्ले के ही युवक की प्रताड़ना से तंग आकर उसके भांजे ने आत्महत्या की है। इकलौते पुत्र की मौत के बाद वृद्ध मां का कोई सहारा नहीं बचा है। विकलांग पुत्री की भी शादी नहीं हुई। कोतवाली पुलिस का कहना है कि युवक शराब और स्मैक का आदी था। नशे की हालत में आग लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें