फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार लुटेरा हत्याभियुक्त धरा गया

Wed, 14 Dec 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
हत्याभियुक्त को मीडिया के सामने लाते पुलिस अधीक्षक। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
एक हफ्ते पूर्व हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मृतक की कार व मोबाइल फोन बरामद किया है। मुख्य आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन


अतर्रा थाना क्षेत्र के बंडे गांव निवासी अरविंद कुशवाहा पुत्र लालजी कुशवाहा कुछ दिनों से चित्रकूट में कामदगिरि भवन के पास रहकर भाड़े में बोलेरो व इंडिगो कार चलवाता था। 4 दिसंबर को यहां से कुछ दूर बिच्छू बाबा हार में उसका शव मिला था। उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी।

आसपास मौजूद महिलाओं ने गोली चलने और कार से दो लोगों को वापस जाते देखा था। मृतक की मां शकुंतला ने अज्ञात लोगों के विरूद्ध बदौसा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को पुलिस लाइन में मीडिया को एसपी डा.श्रीपति मिश्र ने बताया कि मंगलवार को सुबह रेलवे स्टेशन रोड बदौसा निवासी देवशरण उर्फ रज्जू पांडेय पुत्र रामशरण को फतेहगंज मोड़ के पास गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर अरविंद की इंडिगो कार और मोबाइल फोन बरामद कर लिया।
विज्ञापन


देवशरण मूल रूप से छितैनी (कालिंजर) गांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने स्वीकार किया कि कार लूटने के लिए हत्या की थी। उसने यह भी बताया कि संग्रामपुर (कर्वी, चित्रकूट) निवासी कुशवाहा बिरादरी का पांडेय नामक युवक उसके साथ था और उसी ने अरविंद को गोली मारी थी। पांडेय दस्यु बलखड़िया गैंग में कैजुअल मेंबर के रूप में कई घटनाओं में शामिल रह चुका था। कर्वी कोतवाली में उसके विरूद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज है। देवशरण तीन साल पहले चोरी की घटना में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें